Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ईद और रामनवमी के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में की शांति समिति की बैठक

Jamshedpur: ईद और रामनवमी के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में की शांति समिति की बैठक

जमशेदपुर: ईद और रामनवमी का त्यौहार आने वाला है। दोनों त्यौहार सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। इसे लेकर शनिवार को सिदगोड़ा में टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह शांतिप्रिय ढंग से त्योहार मनाएं।

रामनवमी का जुलूस शांति प्रिय ढंग से निकले। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। बैठक में मौजूद आम लोगों ने भी अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के सामने रखी। लोगों ने मांग की कि त्यौहार के मौके पर शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। शासनिक अधिकारियों ने हल करने का निर्देश दिया। इस बैठक में डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, एसडीओ पारुल सिंह, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply