Home > Crime > गोलमुरी में धतकीडीह के युवक को पड़ा हार्ड अटैक, टीएमएच में डाक्टरों ने घोषित किया मृत

गोलमुरी में धतकीडीह के युवक को पड़ा हार्ड अटैक, टीएमएच में डाक्टरों ने घोषित किया मृत

जमशेदपुर : धतकीडीह के रहने वाले अफरोज मल्लिक को परिजन इलाज के लिए गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा में एक डॉक्टर के पास ले गए थे। यहां अचानक अफरोज मल्लिक को हार्टअटैक पड़ा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अफरोज मल्लिक को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। यहां अफरोज मल्लिक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टीएमएच के शव गृह में अफरोज मल्लिक की लाश रख दी गई है। परिजनों ने बताया कि अफरोज मल्लिक का इलाज बिष्टुपुर के स्टील सिटी नर्सिंग होम में चल रहा था। वहां से वह आकाशदीप प्लाजा में इलाज कराने आया था। गेट पर ही उसे हार्टअटैक आया और वह गिर गया था।
इसे भी पढ़ें – टेल्को थाना क्षेत्र के राधिका नगर के गणेश पथ का रहने वाला किशोर लापता, रो रही मां

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO