Home > Crime > धालभूमगढ़ पुलिस ने चूरिंदा गांव से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धालभूमगढ़ पुलिस ने चूरिंदा गांव से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को चूरिंदा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जामिनी कालिंदी को शनिवार को जेल भेजा गया। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि जामिनी कालिंदी गालूडीह थाना क्षेत्र के चूरिंदा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ 27 अप्रैल साल 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला कि वह अपने गांव में मौजूद है। इस पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply