Home > India > दिल्ली : भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति, सरकार सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर आना है

दिल्ली : भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति, सरकार सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर आना है

दिल्ली: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में शनिवार को कहा की समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। सरकार ही सब कर लेगी। इस सोच से जनता को बाहर आना है। उन्होंने कहा कि जिन ब्लॉक या जिलों में समाज को जोड़ने की ताकत है। वहां परिणाम जल्दी मिलते हैं। यही वजह है कि स्वच्छता अभियान ने देश में अपनी जगह बना ली है और एक वातावरण बन गया है कि हमें गंदगी नहीं करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने आकांक्षी जिला प्रोग्राम के लिए बहुत ही आसान रणनीति अपनाई थी और इसका प्रभाव पूरे देश में दिख रहा है। इसके चलते आकांक्षी जिलों में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आकांक्षी जिले में हम यह योजना नहीं चलाते तो आंकड़े भले ही हमें संतोष देते। लेकिन पूरी तरह से विकास और तब्दीली संभव नहीं थी। इसलिए यह जरूरी था कि ग्रास रूट पर परिवर्तन करते हुए हम आगे बढ़ें। गौरतलब है कि भारत मंडपम में कुछ दिन पहले जी 20 समिट में विश्व के बड़े नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे। यहां‌ अब एक ऐसा कार्यक्रम चल रहा है जो देश में जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके लिए यह कार्यक्रम जी-20 शिखर सम्मेलन जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में जो लोग आए हैं वह सुदूर गांव की चिंता करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा की आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायत की बड़ी भूमिका होती है। पंचायत सक्रिय होगी तभी ब्लॉक का तेजी से विकास होगा। प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में संकल्प सप्ताह के दौरान वह लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉकों के लिए संकल्प सप्ताह का शुभारंभ भी किया।
इसे भी पढ़ें – अमेरिका में अमेरिकी कांग्रेस हाउस का सत्र पहली बार सिख प्रार्थना से हुआ शुरू, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात, जताई खुशी

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश