Home > Crime > देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड : जमशेदपुर में दूसरे दिन भी कुर्की-जब्ती, फरार आरोपियों के घरों से नहीं मिला खास सामान

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड : जमशेदपुर में दूसरे दिन भी कुर्की-जब्ती, फरार आरोपियों के घरों से नहीं मिला खास सामान

Jamshedpur (Jharkhand)  : देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड (Jamshedpur Vikram Sharma Murder) में फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन देहरादून के डालनवाला थाना की टीम ने जमशेदपुर में कई ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। हालांकि अधिकांश स्थानों पर पुलिस को कोई खास सामान हाथ नहीं लगा, क्योंकि आरोपी पहले ही परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।

पुलिस ने जुगसलाई गौशाला रोड स्थित आरोपी विशाल सिंह के किराए के फ्लैट पर छापेमारी (Jamshedpur Vikram Sharma Murder ) की। फ्लैट बंद मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तलाशी के दौरान कमरे से केवल एक गद्दा और कुछ सामान्य सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट को सील करते हुए जब्त सामान की सूची तैयार की।

वहीं जुगसलाई आरपी पटेल रोड निवासी आरोपी आशुतोष कुमार सिंह का किराए का मकान पूरी तरह खाली मिला। इसी तरह उलीडीह टैंक रोड स्थित आरोपी जितेंद्र कुमार साहू के घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, लेकिन वहां से भी कोई सामान बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी देहरादून पुलिस के साथ मौजूद रही।

 लोहरदगा में भी होगा कुर्की-जब्ती

विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश अब झारखंड के दूसरे जिलों तक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही लोहरदगा जिले के टांगराटोली निवासी आरोपी अंकित कुमार वर्मा के घर पर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर सकती है।

इससे पहले रविवार को बागबेड़ा के बजरंग टेकरी रोड निवासी आरोपी आकाश प्रसाद के घर पर भी पुलिस ने कुर्की की थी। पुलिस ने इस मामले में फरार सभी आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। सूत्रों के मुताबिक इनामी राशि आगे और बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों में तीन दिन का समर कैंप, 2000 रुपये तक खर्च की अनुमति, कंचे-गिल्ली डंडा समेत झारखंडी संस्कृति पर फोकस

Jamshedpur Vikram Sharma Murder: कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार

गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में अपराधियों ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बागबेड़ा निवासी यशराज सिंह, राजकुमार सिंह और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विशाल सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार साहू, आकाश प्रसाद और अंकित कुमार वर्मा समेत कई आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

You may also like
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO

Leave a Reply