Home > Lifestyle > रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इंदौर की तर्ज पर बनेगी नाइट मार्केट

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इंदौर की तर्ज पर बनेगी नाइट मार्केट

नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग में फैसला
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
रांची में कचहरियों रोड पर जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इंदौर की तर्ज पर नाइट मार्केट बनाई जाएगी। इसका खाका नगर निगम तैयार कर रहा है। लालपुर डिस्टलरी मार्केट बनकर तैयार हो गई है। इस मार्केट में दुकानों के आवंटन के लिए रांची नगर निगम की एक टीम बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के पास दो दिवसीय कैंप लगाएगी और सब्जी दुकानदारों को जागरूक कर उनसे आवेदन लिया जाएगा। यह फैसला रांची नगर निगम में शनिवार को आयोजित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने इस ओर सबका ध्यान आकर्षित करते हुए दो दिवसीय कैंप लगाने की सलाह दी थी। इसे सभी ने मान लिया।

इसे भी पढ़ें –रांची: एचईसी स्थित कोर कैपिटल एरिया मे बनेंगे विथायकों के 71 आवास, कार्य प्रारंभ

इसके अलावा बैठक में फैसला किया गया है कि नो वेंडिंग जोन में ठेला खोमचा व दुकान लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का अभियान चलाया जाए। नाली और स्लैब के ऊपर दुकान लगाने वालों से भी जुर्माना वसूला जाएगा। ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए रांची के मेन रोड पर कचहरी चौक से सर्जना चौक तक नो वेंडिंग जोन पहले से घोषित किया गया है। अगर यहां कोई वेंडर दुकान लगाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को यहां दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। यदि वेंडर मार्केट में किसी दुकानदार को दुकान आवंटित की गई है और वह कहीं फुटपाथ पर दुकान लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी दुकान का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त शशि रंजन ने की। बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के अलावा अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट