Home > World > तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 15,000 से अधिक, अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं हजारों लोग

तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 15,000 से अधिक, अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं हजारों लोग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : तुर्किए और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक यह आंकड़ा 15000 से अधिक का हो चुका है। यानी 15000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। तुर्किए में 9057 से अधिक लोग मौत के मुंह में समाए हैं। सीरिया में 2662 लोग अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। घायलों की संख्या भी बढ़कर 34000 तक पहुंच गई है। अस्पतालों में जगह नहीं है। कई मेकशिफ्ट अस्पताल बनाए गए हैं। स्कूल कॉलेज की बिल्डिंग को अस्पतालों में तब्दील कर दिया गया है। दुनिया भर से पहुंची बचाव राहत दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। तुर्की में सर्दी बढ़ गई है। इससे बेघर हुए लोगों की परेशानी बढ गई है। बारिश और बर्फबारी से लोग हलकान हो गए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को तुर्किए के दक्षिण पूर्वी इलाके और सीरिया के उत्तरी इलाके में 7.8 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। बेघर हुए लोग मस्जिदों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। लोगों के सामने भोजन की समस्या पैदा हो रही है। ज्यादातर लोग खुले आसमान के नीचे ही रह रहे हैं। तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।
इसे भी पढ़ें –तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 7800 से ज्यादा, 42259 लोग हुए हैं घायल

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13