Home > World > तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 3700 से अधिक, 10,000 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 3700 से अधिक, 10,000 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर: तुर्किए और सीरिया में आए तेज भूकंप के नतीजे में अब तक 3700 से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। 10,000 से ज्यादा जख्मी हुए हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तुर्किए में 2316 और सीरिया में 1999 लोग मारे गए हैं। यह भूकंप सोमवार को आया और तुर्किए और सीरिया की धरती तीन बार कांपी। सैकड़ों इमारतें धराशाई हो गईं। तुर्किए में इससे पहले 1939 में बड़ा भूकंप आया था। इसमें 32000 से अधिक लोग मारे गए हैं। दक्षिणी तुर्किए और उत्तरी सीरिया में सबसे अधिक तबाही मची है। इस भूकंप में तुर्किए के ऐतिहासिक शहर गजियांटेप में महल धराशाई हो गया। तुर्किए भूकंप के एतबार से बड़ा संवेदनशील है। यहां एनाटोलियन प्लेट्स की भरमार है। तुर्किए इन्हीं प्लेट्स पर बसा है। अफ्रीकी और अरब प्लेट जैसे ही शिफ्ट होती हैं। पूरा तुर्किए हिलने लगता है। तुर्किए सरकार ने 7 दिनों के शोक की घोषणा की है। तुर्किए में और इसके अलावा विभिन्न देशों में उसके दूतावास में तुर्की का झंडा आधा झुका रहेगा। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें –सीरिया और तुर्की में भूकंप का कहर हुआ बरपा, अब तक 23,00 लोगों की मौत :

You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!