Home > Crime > बिरसानगर में पीएम आवास योजना में काम के दौरान ट्राली गिरने से मूकबधिर मजदूर की मौत

बिरसानगर में पीएम आवास योजना में काम के दौरान ट्राली गिरने से मूकबधिर मजदूर की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर में पीएम आवास योजना में चल रहे काम के दौरान ट्राली गिरने से मूकबधिर मजदूर करुणा सिंधु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर करुणा सिंधु सिंह मधुपुर का रहने वाला था। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई। इसके बाद मृतक का बेटा और बेटी दोनों बिरसा नगर पहुंचे। बिरसा नगर थाने में परिजनों समेत अन्य लोग जुटे और थाना प्रभारी प्रभात कुमार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। बाद में मृतक के बेटे के आवेदन पर पुलिस ने क्यू कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने से दुर्घटना होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply