Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में फ्लैट में जेएनएसी के असिस्टेंट इंजीनियर पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में फ्लैट में जेएनएसी के असिस्टेंट इंजीनियर पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में फ्लैट में रहने वाले जेएनएसी के असिस्टेंट इंजीनियर अमित आनंद पर शनिवार की रात जानलेवा हमला हुआ है। असिस्टेंट इंजीनियर अपने फ्लैट के नीचे पार्किंग में खड़े थे। तभी मनीष पाल नाम का व्यक्ति पहुंचा। वह दारू पिए हुए था। उसने असिस्टेंट इंजीनियर से कहा कि अपनी गाड़ी यहां से हटा लो। असिस्टेंट इंजीनियर बोले कि तुम अपनी गाड़ी जब निकालोगे तो हटा लेंगे। इसी बात को लेकर वह बहस करने लगा और उ‌सने जानलेवा हमला कर दिया। उसने असिस्टेंट इंजीनियर की आंख के नीचे दांत से काट लिया है। इससे वहां जख्म हो गया है। इसके अलावा असिस्टेंट इंजीनियर को सीने पर कई मुक्के मारे हैं। गंभीर रूप से जख्मी असिस्टेंट इंजीनियर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें – साकची के अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया सावन महोत्सव

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO