Home > Crime > बड़ाबांकी के जंगल में आजाद नगर के कुली रोड के निवासी युवक का मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बड़ाबांकी के जंगल में आजाद नगर के कुली रोड के निवासी युवक का मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के जंगल में गुरुवार की सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पता चला कि शव आजाद नगर के कुली रोड के रहने वाले संजय सोरेन का है। संजय सोरेन के बड़े भाई ने हाथ में लगे टांके से भाई का शव पहचाना।

यह भी पढें – जेल में बंद जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता आफताब अहमद सिद्दीकी की कांदरबेड़ा स्थित दुकान पर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

संजय सोरेन स्कूटी से अपने घर से 19 अक्टूबर को निकला था। तब से वह गायब था। 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी एक तालाब के पास से बरामद हुई। गुरुवार को सुबह ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो वहां उसका अधजला शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट