Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एमजीएम थाना प्रभारी राजू ने बताया कि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्ति की पहचान कराने में जुट गई है। सभी थानों में शव की तस्वीर भेजी गई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी थाने में व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती की रहने वाली महिला नदी में डूबी, तलाश में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO