Home > Crime > परसूडीह थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति का उसके आंगन में लगे पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

परसूडीह थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति का उसके आंगन में लगे पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति एमजी राजन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के आंगन के आम के पेड़ में लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। कहा जा रहा है कि व्यक्ति ने आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। लेकिन, क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। एमजी राजन गोल पहाड़ी स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे। वह गुरुवार की रात को कम कर घर वापस लौटे थे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। घर के लोग रात को जगे तो देखा कि एमजी राजन शव फंदे से लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई के कारोबारी की पार्वती घाट के पास नदी में मिली लाश, लोन नहीं अदा कर पाने की वजह से डिप्रेशन में था

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply