Home > Crime > टाटानगर रेलवे स्टेशन के सालगाझड़ी केबिन के पास मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

टाटानगर रेलवे स्टेशन के सालगाझड़ी केबिन के पास मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सालगाझड़ी केबिन के करीब रविवार को एक अज्ञात वृद्धा का शव मिला है। वृद्धा की उम्र 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढें – जमशेदपुर में पहली एशियन किड्स स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन, भारतीय पर्वतारोही टीम ने 15 पदक जीते

रेल कर्मियों का कहना है कि ठंड से वृद्धा की मौत हो सकती है। लेकिन, यह सिर्फ कयास है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि सुबह लाइन ड्यूटी पर रेलकर्मी सालगाझड़ी केबिन के पास पहुंचे। तो उनकी नजर वृद्धा पर पड़ी। इसके बाद रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। जीआरपी को भी सूचना दी गई। रेलवे के डाक्टर पहुंचे और उन्होंने वृद्धा को मृत घोषित किया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply