Home > Health > एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में फर्श पर लेट कर मरीजों का इलाज होने के बाद निरीक्षण करने पहुंची डीसी व एडीएम, अधीक्षक को दिए निर्देश

एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में फर्श पर लेट कर मरीजों का इलाज होने के बाद निरीक्षण करने पहुंची डीसी व एडीएम, अधीक्षक को दिए निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी का विस्तार होने के बाद भी फर्श पर लेटा कर मरीजों का इलाज हो रहा है। इस बात की खबर न्यूज़ बी में प्रकाशित होने के बाद डीसी विजया जाधव और एडीएम एनके लाल एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।

एमजीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करतीं डीसी विजया जाधव व एडीएम नंदकमार लाल

डीसी विजया जाधव ने अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिया है कि इमरजेंसी से गंभीर मरीजों को वार्ड में रेफर किया जाए। मरीजों का फर्श पर लेटा कर इलाज न किया जाए। साफ-सफाई रखी जाए। डीसी ने होमगार्ड के जवानों को निर्देश दिया है कि वह रात 8:00 बजे के बाद सभी वार्ड का निरीक्षण करें और वहां मौजूद बाहरी लोगों को निकाल दें। एडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोशिश करके इमरजेंसी का विस्तार किया है और 15 नए बेड लगवाए हैं।

एमजीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करतीं डीसी विजया जाधव व एडीएम नंदकमार लाल

इसके बावजूद मरीजों का इलाज फर्श पर लेटा कर हो रहा है और यह ठीक नहीं है। डीसी ने निर्देश दिया है कि इस स्थिति को ठीक किया जाए। उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों के परिजनों की भीड़ भी कम करने के निर्देश दिए हैं।

एडीएम नंदकमार लाल
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply