Home > Crime > प्रयागराज में लव जिहाद का आरोपी मंफोर्डगंज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रयागराज में लव जिहाद का आरोपी मंफोर्डगंज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: प्रयागराज के मंफोर्डगंज में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की थी। जांच करने के बाद आरोपी आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है‌। इस मामले में बलिया जिले से नर्सिंग का कोर्स करने आई एक युवती को आलम ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। आलम ने अपना नाम सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह बताया था। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर रामबाग स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। फरवरी में आलम ने उससे शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही और रजिस्ट्रार दफ्तर ले गया। इस बीच उसका गर्भपात भी कराया और कुछ दिनों के बाद वह युवती को पत्नी बनाकर अपने घर ले गए। जहां युवती को पता चला कि आलम हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान है। तब लड़की युवती ने विरोध शुरू किया। युवती का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply