Home > Politics > सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के नए राज्यपाल, रमेश बैस भेजे गए महाराष्ट्र

सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के नए राज्यपाल, रमेश बैस भेजे गए महाराष्ट्र

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल को बदल दिया है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बनाए गए हैं। रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, 13 अन्य राज्यों में भी राज्यपाल बदले गए हैं गौरतलब है कि 6 जुलाई साल 2021 को रमेश बैस ने झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। उन्हें अब महाराष्ट्र भेज दिया गया है। झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। वह वहां के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कोयंबटूर लोकसभा सीट से 2 बार जीत भी हासिल की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। लेफ्टिनेंट जनरल त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाबचंद कटारिया को असम और रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बिस्वाभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़, अनुसुइया उइके को मणिपुर, गणेशन को नागालैंड, फागू चौहान को मेघालय और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें-बिरसानगर जोन नंबर 4 के रहने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के घर चोरों ने बोला धावा, नकदी व जेवरात समेत साढे 5 लाख की चोरी

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील