Home > Jamshedpur > मानगो में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी लगाकर पिलर के लिए हो रही नींव की खुदाई

मानगो में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी लगाकर पिलर के लिए हो रही नींव की खुदाई

मानगो में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि शनिवार को आज जेसीबी लगाकर पिलर के लिए नींव की खुदाई की जा रही है। यह निर्माण कार्य अभी डिमना रोड पर डिवाइडर के पास से शुरू हुआ है। मानगो को साकची से जोड़ने के लिए 252 करोड़ रुपए की लागत से यह फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर 3.4 किलोमीटर लंबा होगा। मानगो की तरफ से डिमना रोड और पुरुलिया रोड से फ्लाईओवर के दो फ्लैंक एक दूसरे से मानगो चौक के ऊपर मिलेंगे। फ्लाईओवर बन जाने के बाद मानगो के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने निरीक्षण किया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply