Home > Crime > सीतारामडेरा के भालूबासा में कॉमर्स की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

सीतारामडेरा के भालूबासा में कॉमर्स की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में कोलकाता से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही छात्रा मुस्कान चोपड़ा ने आत्महत्या कर ली है। रविवार को फंदे से लटकती उसकी लाश उसके कमरे में मिली। मुस्कान चोपड़ा की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुस्कान चोपड़ा के मरने की खबर सुनकर उसके परिजन भी जमशेदपुर पहुंच गए हैं। मुस्कान कोलकाता से 10 दिन पहले जमशेदपुर आई थी। जब उसने फांसी लगाई तो उसकी विधवा मां आशा चोपड़ा और वह घर में अकेली थी। आशा चोपड़ा ने बताया कि वह इस बात को लेकर तनाव में रहती थी कि उसे नौकरी नहीं मिलेगी। उसका बड़ा भाई गोवा में टूरिस्ट गाइड का काम करता है। मंझली बहन दिल्ली में नौकरी करती है। आशा चोपड़ा के आवेदन पर सीतारामडेरा थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें-अली का जिक्र करो बस अली की बात करो, हजरत अली के जन्म दिवस पर जाकिर नगर में महफिल-ए-मिलाद आयोजित

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply