Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सदर अस्पताल में बच्चों के क्लब फुट रोग का होगा इलाज, साकची में प्रशासन का टाटा स्टील व अनुष्का फाउंडेशन के साथ हुआ MOU

Jamshedpur: सदर अस्पताल में बच्चों के क्लब फुट रोग का होगा इलाज, साकची में प्रशासन का टाटा स्टील व अनुष्का फाउंडेशन के साथ हुआ MOU

जमशेदपुर: सदर अस्पताल में बच्चों के क्लब फुट रोग का इलाज होगा गुरुवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में जिला प्रशासन ने टाटा स्टील का अनुष्का फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। एमओयू में जिला प्रशासन की तरफ से सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने हस्ताक्षर किए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने बताया कि सदर अस्पताल में साप्ताहिक क्लिनिक चलेगी और इसी क्लीनिक में क्लब फुट रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज होगा। क्लब फुट रोग में छोटे बच्चों का पैर टेढ़ा हो जाता है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी यह नहीं तय हुआ है कि सदर अस्पताल में किस दिन यह क्लीनिक चलेगा। उन्होंने बताया टाटा स्टील फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दिन तय कर लिया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि क्लब फुट रोग से पीड़ित बच्चे के पैर पर 7 हफ्ते तक प्लास्टर चढ़ाया जाता है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply