Home > Crime > Clash In Kashidih : काशीडीह में मारपीट के दौरान पिस्तौल लहराने वाला युवक गिरफ्तार भेजा जेल

Clash In Kashidih : काशीडीह में मारपीट के दौरान पिस्तौल लहराने वाला युवक गिरफ्तार भेजा जेल

Clash In Kashidih

Jamshedpur: (Clash In Kashidih)  साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में 25 जनवरी को दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इस बीच सम्राट सिंह झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे थे। लड़ाई कर रहे एक पक्ष के लोगों ने सम्राट सिंह पर हमला बोल दिया था। सम्राट सिंह के साथ मारपीट की थी। धर्मेंद्र यादव नामक एक युवक ने पिस्टल भी लहराया था और सम्राट सिंह को धमकी दी थी। (Clash In Kashidih) 

इसे भी पढ़ें – Santosh Murder Case : मानगो के संतोष सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Clash In Kashidih में युवक के पास पिस्टल बरामद

Clash In Kashidih

Clash In Kashidih

 

इस मामले में साकची थाने में केस दर्ज हुआ था। साकची थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है। धर्मेंद्र यादव साकची के काशीडीह लाइन नंबर एक का रहने वाला है। एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को यह जानकारी दी। साकची पुलिस ने मंगलवार को दबिश दे कर आरोपी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। पिस्टल बरामद होने का दावा किया गया था। बताते हैं कि सम्राट सिंह एक भाजपा नेता का भतीजा है। इस मामले में पुलिस ने साकची थाने में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस धर्मेंद्र यादव की तलाश में जुट गई थी।

नेशनल हाईवे पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की बस ट्रक से टकराई, तीन छात्र घायल


एमजीएम थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर बुधवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस पर बैठे तीन छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। टीएमएच में छात्रों का इलाज चल रहा है। 

You may also like
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव
बारीडीह में पीसीआर वाहन की टक्कर से युवक घायल, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा बाबू का निधन, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 23 मार्च को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे
टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का अचानक निधन, कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर +VDO

Leave a Reply