Home > Crime > सिटी एसपी ने सोनारी के एयरपोर्ट के पास से रैश ड्राइविंग करते 12 लोगों को पकड़ा, चार वाहन जब्त +वीडियो

सिटी एसपी ने सोनारी के एयरपोर्ट के पास से रैश ड्राइविंग करते 12 लोगों को पकड़ा, चार वाहन जब्त +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: सिटी एसपी ने सुनारी के एयरपोर्ट के पास से रैश ड्राइविंग करते 12 लोगों को पकड़ा है। सभी को कदमा थाना में रखा गया। यह लोग रैश ड्राइविंग कर रहे थे। पकड़े गए लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है। रविवार की देर रात सिटी एसपी के विजय शंकर पेट्रोलिंग पर निकले थे। उन्होंने देखा कि सोनारी में एयरपोर्ट रोड पर कुछ लोग रैश ड्राइविंग कर रहे हैं। इनमें तीन कार पर सवार लोग थे और एक स्कूटी चालक था। सभी को पीछा कर पुलिस ने पकड़ा। 3 कार और स्कूटी भी जब्त की गई है। सिटी एसपी ने सभी से अपील की है कि वह ड्राइविंग ना करें। रैश ड्राइविंग कर अपनी जान जोखिम में ना डालें। अक्सर ड्राइविंग करने वाले दूसरों के लिए भी खतरा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग बंद कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसीलिए कार्रवाई की जा रही है। सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में निगाह रखें और रैश ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

सिटी एसपी के विजय शंकर

इसे भी पढ़ें-कदमा बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें आईं चपेट में+ वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply