Home > Crime > कदमा बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें आईं चपेट में+ वीडियो

कदमा बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें आईं चपेट में+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा बाजार में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने 21 दुकानों को चपेट में लिया है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। टाटा स्टील के अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास काफी दूर तक इसकी लपट महसूस की जा रही थी।

आग मछली बाजार के सामने वाली लाइन में लगी है। घटना सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि पहले एक दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। बाद में आग ने फैलना शुरू कर दिया। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिशें शुरू की बाद में दमकल पहुंचा। कारोबारियों का लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-सिदगोड़ा के संताल जाहेरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, लोक गीत व संगीत का बंधा समां +वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत