Jamshedpur (Jharkhand) : तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस ने करीब 4 किलो हॉलमार्क सोना लेकर फरार हुए आरोपी को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा से गिरफ्तार कर (Chennai Gold Theft) लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी शक्ति सिंह के रूप में हुई है।
चेन्नई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड (Chennai Gold Theft) लेने की प्रक्रिया पूरी की और इसके बाद अपने साथ चेन्नई लेकर चली गई।
पुलिस के मुताबिक, शक्ति सिंह करीब दो महीने पहले चेन्नई के एलीफेंट थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान में काम करता था। आरोप है कि दुकान मालिक का करीब 4 किलो हॉलमार्क सोना लाने के दौरान वह सोना लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झारखंड के बहरागोड़ा में अपनी पहचान छिपाकर फालूदा बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद चेन्नई पुलिस की टीम बहरागोड़ा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी के एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी किए गए सोने की बरामदगी के साथ-साथ पूरे नेटवर्क और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा किया जा सके। मामले की जांच जारी है।




