Home > Crime > परसुडीह में रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले कैफे संचालक को आरपीएफ ने 72 टिकट के साथ किया गिरफ्तार

परसुडीह में रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले कैफे संचालक को आरपीएफ ने 72 टिकट के साथ किया गिरफ्तार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आरपीएफ ने शुक्रवार को परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह गैंताडीह के पास चल रहे स्टार अपडेट इन कैफे में छापामारी की। छापामारी में कैफे के संचालक भगवान टुडू को 72 टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। भगवान टूडू सुंदरनगर के तालसा के तिरूल्डीह गांव का रहने वाला है। उसके पास से रेलवे टिकट के अलावा कंप्यूटर मोबाइल और अन्य उपकरण भी मिले हैं। यह 72 टिकट पिछले 8 महीने के दौरान बनाए गए थे। एक लाइव टिकट भी बरामद हुआ है। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि यह छापामारी चक्रधरपुर रेल मंडल के आरपीएफ ने आरपीएफ पोस्ट टाटानगर का सहयोग लेते हुए की है। इस कैफे में आधार, पैन और अन्य फार्म का काम किया जाता है। छापामारी करने वाली आरपीएफ टीम का नेतृत्व और निरीक्षक त्रिलोचन मंडल और एएसआई डीके सिंह कर रहे थे।

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश

Leave a Reply