Home > Chaibasa > Chaibasa: चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सोनुआ में चलाया सर्च अभियान, भारी मात्रा में नकदी व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Chaibasa: चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सोनुआ में चलाया सर्च अभियान, भारी मात्रा में नकदी व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

चाईबासा: चाईबासा पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। गुरुवार को पुलिस ने सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ावीर और टेंडरसाई के आसपास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान चलाया। यह अभियान भाकपा (माओ) के विरुद्ध चलाया गया। इस सर्च अभियान में चाईबासा पुलिस के अलावा कोबरा, सीआरपीएफ व जेजे के जवान शामिल हुए। पुलिस ने नक्सलियों के गुप्त ठिकाने पर छापामारी भी की। हालांकि कोई नक्सली गिरफ्तार नहीं हुआ। लेकिन, वहां से दैनिक उपयोग की सामग्री और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि कितना नकदी बरामद हुआ है। दैनिक उपयोग की जो वस्तुएं बरामद हुई हैं, उनमें जूता, पानी की बोतल, दवाएं, कुछ नक्सली दस्तावेज, कैप, शर्ट, बैग आदि सामान बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि नक्सली अभियान लगातार जारी है।

You may also like
प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने उड़ाए लाखों के गहने, गोविंदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार+VDO
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सारंडा मुठभेड़ में 2.35 करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल
सिदगोड़ा में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply