Home > Crime > कर्ज़ के बोझ के तले दबे जवाहर नगर रोड नंबर 6 के निवासी कारोबारी ने शेरघाटी में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कर्ज़ के बोझ के तले दबे जवाहर नगर रोड नंबर 6 के निवासी कारोबारी ने शेरघाटी में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 के रहने वाले कारोबारी फैजान अख्तर उर्फ लड्डू ने बिहार के शेरघाटी में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। वह कर्ज के बोझ तले दबे थे। बताते हैं कि कपाली में उनके खिलाफ जमीन को लेकर मामला भी दर्ज हुआ था और वह जेल भी गए थे। इसके बाद जेल से छूटने के बाद वो कर्ज में डूब गए और लोग उनसे अपने पैसे मांग रहे थे। इसी वजह से वह जवाहर नगर रोड नंबर 6 का अपना मकान छोड़कर शेरघाटी में रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। जहां डिप्रेशन के चलते उन्होंने आत्महत्या कर दी। रविवार को उनके आत्महत्या करने की जानकारी जवाहर नगर रोड नंबर 6 स्थित उनके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया उन्हें आम बागान ईदगाह में साक्षी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के सामने बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर पुलिस को मिली लावारिस बाइक, जांच शुरू

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO