Home > Crime > Builder Arrest : बिष्टुपुर में 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर सुजीत दत्ता गिरफ्तार

Builder Arrest : बिष्टुपुर में 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर सुजीत दत्ता गिरफ्तार

जमशेदपुर : 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर सुजीत दत्ता गिरफ्तार ( Builder Arrest) कर लिया गया है। शनिवार को बिष्टुपुर थाना पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और थाने ले गई। थाने पर बिल्डर सुजीत दत्ता से पूछताछ की जा रही है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने एक बिल्डिंग को कई लोगों के हाथ बेचकर धोखाधड़ी है।

Builder के Arrest की बात पता चलने पर थाने में जुटे लोग 

बिल्डर सुजीत दत्ता नालंदा इंटरप्राइजेज का मालिक है। सुजीत दत्ता की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही धोखाधड़ी के शिकार हुए लोग बिष्टुपुर थाने पहुंचे और सुजीत दत्ता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Builder Arrest 

इसे भी पढ़ें – Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा

गोलमुरी में दो गुटों में हुआ पथराव, तीन युवक घायल

गोलमुरी में बवाल

गोलमुरी में बवाल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान में दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों तरफ से पथराव किया गया। इस घटना में अनूप सोना, दीपक प्रसाद और अतुल सोना घायल हो गए हैं। अतुल सोना की हालत गंभीर है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। अनूप सोना और दीपक प्रसाद को मामूली चोट आई है। दोनों के सर में चोट है। घायल अनूप ने बताया कि वह लोग रामदेव बागान में मंदिर के पीछे खड़े थे। तभी शुभम और सैंकी वहां पहुंचे और झगड़ा करने लगे। इन लोगों ने कई अन्य युवकों को भी बुला लिया और सभी ने पथराव शुरू कर दिया। इसी में अतुल अनूप और दीपक को चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम भी पहुंच गई थी। पुलिस आरोपियों के घर छापामारी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। परिजनों का कहना है की पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग