Home > Crime > जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बेटी को स्कूल छोड़ कर लौटी महिला को सीढी के पास उसके देवर ने दबोचा, की अश्लील हरकत

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बेटी को स्कूल छोड़ कर लौटी महिला को सीढी के पास उसके देवर ने दबोचा, की अश्लील हरकत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर में एक महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर घर लौटी तो सीढी के पास उसके देवर विजय बाकरेवाल ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर देवर उसे धक्का देकर गिरा कर भाग निकला। इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। महिला के आवेदन पर बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कर शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना 20 अगस्त की सुबह 4:00 बजे की है। महिला ने अपने पति, देवर और देवरानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply