Home > Crime > आजाद नगर में वारिस कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी पर बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

आजाद नगर में वारिस कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी पर बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के वारिस कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल और उनकी पत्नी नजमुन्निशां पर आजाद नगर में बम से हमला हुआ है। घटना मंगलवार की रात लगभग 8.43 बजे की है। मोहम्मद अब्दुल ने घटना की सूचना फौरन आजाद नगर थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बम चलने के बाद घटनास्थल पर धुआं फैल गया था। इसी बीच हमलावर पिस्टल लेकर वहां मोहम्मद अब्दुल को खोज रहे थे। वह नहीं मिला तो फिर वहां से फरार हो गया। मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है। वह मानगो में टी खानअस्पताल में भर्ती हैं। मोहम्मद अब्दुल अपनी पत्नी को स्कूटी पर लेकर मां को देखने अस्पताल गए थे। वहां से लौट रहे थे। तभी वारिस कॉलोनी में चार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया और बम चला दिया। बम की वजह से मोहम्मद अब्दुल को हाथ में बम के छर्रे लगे हैं। पुलिस ने उनका इलाज कराया है। अच्छा पता चला है कि यह बोतल बम था। मोहम्मद अब्दुल का कहना है कि इलाके में किसी से दुश्मनी नहीं है। यह बम हमला किसने किया है। पुलिस जांच करेगी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या 4 थी। इस बम हमले में उनकी पत्नी के नकाब में आग लग गई थी। जिसको बुझाया गया। इस हमले में मोहम्मद अब्दुल को हाथ में चोट आई है। उनकी पत्नी को कहीं चोट नहीं लगी।

घटना के बारे में बता रहा मोहम्मद अब्दुल
You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply