Home > India > उत्तरकाशी में हिमस्खलन में दबे 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 10 अभी भी हैं लापता

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में दबे 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 10 अभी भी हैं लापता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, उत्तरकाशी : उच्च हिमालय क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य डोकरा वाली ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। यह लापता हो गए थे। इनमें से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो गए हैं। 10 पर्वतारोहियों की तलाश जारी है। जो 19 शव बरामद हुए हैं, उनमें से चार ही हेलीपैड तक पहुंच सके हैं। बाकी 15 शवों को एडवांस बेस कैंप में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगातार बर्फबारी जारी है। इसी के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply