Home > India > भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को जेल में अभय सिंह से नहीं मिलने देने पर भाजपाइयों ने साकची गोल चक्कर पर फूंका सरकार का पुतला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को जेल में अभय सिंह से नहीं मिलने देने पर भाजपाइयों ने साकची गोल चक्कर पर फूंका सरकार का पुतला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और सांसद विद्युत वरण महतो को बुधवार को जेल में अभय सिंह से नहीं मिलने दिया गया। अभय सिंह भाजपा के नेता हैं। उनको पुलिस ने शास्त्रीनगर में सांप्रदायिक बवाल भड़काने के आरोप में जेल भेजा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और सांसद विद्युत वरण महतो जेल में उनसे मिलने गए थे। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद को 1 घंटे जेल के बाहर इंतजार कराया गया और फिर वापस लौटा दिया गया। अभय सिंह से नहीं मिलने दिया गया। इससे भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साकची गोल चक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। भाजपा की महिला शाखा की जिला अध्यक्ष रीता मिश्रा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने काशीडीह में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा नेता अभय सिंह समेत सभी निर्दोषों को रिहा करने की उठाई मांग

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!