Home > Jamshedpur > करनडीह चौक से परसुडीह के शीतला चौक तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर करनडीह में भाजपाइयों ने दिया धरना

करनडीह चौक से परसुडीह के शीतला चौक तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर करनडीह में भाजपाइयों ने दिया धरना

जमशेदपुर : करनडीह चौक से परसूडीह के शीतला चौक तक सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क पर जलापूर्ति की योजना का पाइप बिछाया गया है। इसके अलावा, बिजली का अंडरग्राउंड तार बिछाया गया है। ठेकेदार ने सड़क खोदने के बाद इसे ठीक नहीं कराया। मिट्टी बाहर छोड़ दी गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सुंदर नगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में करनडीह में एक धरना दिया गया। इस धरने का संचालन महामंत्री वरुण सिंह ने किया। भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि अगर सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा मांग की गई है कि बागबेड़ा और गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना से परसुडीह क्षेत्र में हजारों लीटर पानी लीकेज के चलते बर्बाद हो जाता है। यहां पाइप लीकेज है‌। पाइप लीकेज ठीक किया जाए। बस्ती में जल संकट के चलते जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है। लेकिन पानी की बर्बादी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को नहीं दिखाई देती। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना अभी धरातल पर नहीं उतर पाई है। अधिकारी बराबर झूठ बोल रहे हैं कि जल्द पानी दिया जाएगा। धरने में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार मंडल, प्रभारी सुबोध झा। जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार मंडल, अभय चौबे, नितिन त्रिवेदी, सोनू शर्मा, निवास सरदार, विजय विश्वकर्मा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।


You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply