Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: झारखंड विधानसभा से भाजपा विधायकों को टंगवाकर बाहर करने पर भाजपाइयों ने साकची में निकाला आक्रोश मार्च+ वीडियो

Jamshesdpur: झारखंड विधानसभा से भाजपा विधायकों को टंगवाकर बाहर करने पर भाजपाइयों ने साकची में निकाला आक्रोश मार्च+ वीडियो

राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा से 19 दिसंबर को भाजपा विधायकों बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही और जेबी पटेल को हंगामा करने पर विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था और उन्हें मार्शल से टंगवाकर बाहर निकाल दिया गया था। भाजपाई इससे आक्रोशित हैं। भाजपाइयों ने गुरुवार को जमशेदपुर के साकची में आक्रोश मार्च निकाला और डीसी ऑफिस पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डीसी ऑफिस में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। भाजपा कार्यकर्ता गेट पर जमा थे और नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि विधायकों को विधानसभा से निलंबित करना तो कानूनी प्रक्रिया है। लेकिन उन्हें मार्शल से टंगवाकर बाहर निकालना गलत था। उन्होंने कहा कि यह तीनों विधायक जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे। इस पर उन्हें निलंबित किया गया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनेगी तो हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया। पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में जो प्रक्रिया चल रही थी, उसी के तहत नियुक्ति पत्र बांट दिए गए। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराध बढ़ रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जमशेदपुर में आए दिन गोली चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन देकर राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई आरोप में ईडी ने सम्मन दिया है। लेकिन, मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश होने नहीं जा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

1 Response

  1. [img]https://optim.tildacdn.com/tild3838-3736-4439-a137-306636333539/-/resize/270x/-/format/webp/mvs_b.jpg[/img]
    Надежные строительные услуги от профессионалов

    Наша надежная строительная компания предлагает комплексные решения в области фундаментальных конструкций и стен. Мы гарантируем качество материалов, поэтапную оплату и четкую стоимость. Каждый проект выполняется опытными специалистами с применением передовых технологий и обязательной гарантией.

    Наши предложения:
    Фундамент под ключ: https://mosvip-stroy.ru
    Монолитная плита: https://mosvip-stroy.ru/fundamentnaya_plita
    Утепленная шведская плита: https://mosvip-stroy.ru/ushp
    Ленточная основа: https://mosvip-stroy.ru/lentochnyj_fundament
    Свайные фундаменты: https://mosvip-stroy.ru/svajnyj_fundament
    Монтаж стен: https://mosvip-stroy.ru/vozvedenie-sten
    Столбчатый фундамент: https://mosvip-stroy.ru/stolbchatyj_fundament
    Блочное основание: https://mosvip-stroy.ru/blochnyj_fundament
    Свайно-ростверковая система: https://mosvip-stroy.ru/svajno-rostverkovyj_fundament

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!