Home > Crime > शास्त्री नगर में दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल + वीडियो

शास्त्री नगर में दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रविवार की रात पथराव व फायरिंग हुई थी। 3 दुकानों को आग लगा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया कि शास्त्री नगर में जो दंगा भड़का था। उसके पीछे भाजपा नेता अभय सिंह का हाथ है। कई लोगों ने बताया कि अभय सिंह के भड़काने पर उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार किया था और बवाल शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस ने काशीडीह समेत विभिन्न इलाकों में अभय सिंह की तलाश में छापामारी की और अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभय सिंह को गिरफ्तार कर साकची के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सिटी एसपी के विजय शंकर ने पत्रकारों को बताया कि अभय सिंह के खिलाफ शास्त्री नगर में बवाल कराने के कई सुबूत मिले हैं। इसी के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। गौरतलब है कि अभय सिंह के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हुए थे। पूर्व डीसी सूरज कुमार के साथ भी उन्होंने अभद्रता की थी। अभय सिंह पर रामनवमी के मौके पर भी अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप था। कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अभय सिंह ने पुलिस को खुली चुनौती भी दी थी।


इसे भी पढ़ें- कदमा के शास्त्री नगर में फायरिंग के बाद जलाई गई दुकानें, चल रहा बवाल

You may also like
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!