Home > Jamshedpur > भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की साकची में हुई बैठक, तैयार किया गया भावी कार्यक्रम का खाका

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की साकची में हुई बैठक, तैयार किया गया भावी कार्यक्रम का खाका

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की साकची के धालभूम क्लब में शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू भी मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि इस बैठक में किसान मोर्चा के संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई है और भाजपा किसान मोर्चा कुछ भावी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शनिवार को है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मना रही है। इस मौके पर ब्लड डोनेशन का आयोजन, किसान जागरण, तालाबों की सफाई, तालाबों का निर्माण आदि कार्यक्रम किए जाएंगे.

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply