Home > Crime > तिरुलडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार ने साकची के एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम

तिरुलडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार ने साकची के एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के तिरुलडीह में रविवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर लाकर साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को अस्पताल बुलाया और लिखा पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई गणेश सरदार ने बताया कि उनका भाई सुखलाल सरदार हाता जाने की बात कह कर निकाला था। वह हाता जा रहा था, तभी हादसा हुआ।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply