Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरम नाला के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरम नाला के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरम नाला के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार का नाम भुवनदास है। वह टुइलाडूंगरी का रहने वाला है। उसके दोस्तों ने बताया की भुवन दास बिष्टुपुर में पेट्रोल पंप में काम करता है। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शनिवार की रात घर लौट रहा था। तभी गरम नाला के पास एक बस ने उसे टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में भुवनदास घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे ऑटो से एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां भुवनदास का इलाज हुआ। इलाज कराने के बाद उसके दोनों दोस्त भुवनदास को पकड़कर इमरजेंसी से बाहर निकालकर ऑटो पर बैठा कर उसके घर ले गए। भुवन के दोस्तों ने बताया कि घर में सलाह मशवरा के बाद भुवन को अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया है।
इसे भी पढ़ें- चोरी के आरोप में जेल से छूटने के बाद मकान मालिक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply