Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा 8 के विद्यार्थियों को बांटी जाएगी साइकिल

पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा 8 के विद्यार्थियों को बांटी जाएगी साइकिल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल बांटी जाएगी। डीसी अनन्य मित्तल ने एक बैठक कर सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि वह दो दिन के अंदर कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण कर दें। सभी प्रखंड में स्टोर रूम में साइकिलें पहुंचा दी गई हैं। डीसी ने निर्देश दिया है कि साइकिल वितरण में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। सभी स्टूडेंट्स को साइकिल दी जाए। किसी भी तरह की शिकायत होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से यह साइकिल वितरण किया जा रहा है। यह योजना कल्याण विभाग की है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply