Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बकरा, बतख, कुक्कुट, ब्रायलर आदि की खरीद के लिए कैंप लगाकर खोले जाएंगे लाभुकों के बैंक खाते

Jamshedpur: बकरा, बतख, कुक्कुट, ब्रायलर आदि की खरीद के लिए कैंप लगाकर खोले जाएंगे लाभुकों के बैंक खाते

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 100% अनुदान पर अनुसूचित जनजाति के 1165 लाभुकों को बकरा, कुक्कुट, ब्रायलर, बतख, चूजा आदि खरीदने के लिए राशि दी जाएगी। इसके लिए अनुसूचित जनजाति के लाभुकों का चयन जिला स्तरीय समिति ने किया है। लाभुकों का अनुमोदन भी हो चुका है। लाभुकों का एस्क्रो अकाउंट खोला जाएगा। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर कल्याण विभाग प्रखंड वार कैंप का आयोजन कर रहा है। 5 जनवरी से कैंप शुरू है। 31 जनवरी तक कैंप आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि बैंक खाता खुलवाने के लिए लाभुक, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जनजाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र लेकर कैंप में पहुंचें।
कब कहां लगा कैंप
1. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय – 05, 06 और 08 जनवरी को कैम्प का आयोजन किया गया है।
2. पदमदा प्रखंड मुख्यालय – 09 जनवरी
अब यहां लगेगा कैंप
3. बोडाम प्रखंड मुख्यालय – 10 जनवरी
4. पोटका प्रखंड मुख्यालय – 11 और 12 जनवरी
5. घाटशिला प्रखंड मुख्यालय – 17 जनवरी
6. मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय – 18 जनवरी
7. धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय – 19 जनवरी
8. गुड़ाबान्दा प्रखंड मुख्यालय – 20 जनवरी
9. डुमरिया प्रखंड मुख्यालय – 24 जनवरी
10. चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय – 30 जनवरी
11. बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय – 31 जनवरी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply