Home > Jamshedpur > धरातल पर नहीं उतर पाई बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, बागबेड़ा में जल संकट से मचा हाहाकार

धरातल पर नहीं उतर पाई बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, बागबेड़ा में जल संकट से मचा हाहाकार

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इसके चलते बागबेड़ा इलाके में अभी भी जल संकट से हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी आते ही इलाके के हैंडपंप और डीप बोरिंग जवाब दे चुके हैं। ऐसे में लोगों के पास पानी का कोई सहारा नहीं है। कुछ संस्थाएं क्षेत्र में जल टैंकर भेजती हैं और इसी से लोगों का काम चलता है। बागबेड़ा में रविवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष की तरफ से जल टैंकर भेजा गया। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने को लोग टूट पड़े। बाल्टी की लाइन लग गई। इलाके के लोगों का कहना है कि सरकार उन्हें पानी देने में नाकाम रही है। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के साथ ही शुरू हुई थी। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से 2 साल से पानी लोगों को मिल रहा है। लेकिन, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना राजनीति का शिकार हो गई है। हालांकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी भरोसा दिला रहे हैं कि साल 2024 में बागबेड़ा के लोगों को बागबेड़ा वाटर प्लांट से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर के थीम पार्क में तालाब में डूब कर एक युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO