Home > UP > बसपा नेता के 20 करोड रुपए के होटल पर चला बाबा का बुलडोजर, मलबे में निकली सरिया तांबा की लूट

बसपा नेता के 20 करोड रुपए के होटल पर चला बाबा का बुलडोजर, मलबे में निकली सरिया तांबा की लूट

फर्रुखाबाद : बाबा का बुलडोजर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कब्रिस्तान की जमीन पर बने गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल पर चल गया है। होटल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। होटल का नाम गुरुशरणम था। तीन मंजिला इस होटल पर कार्रवाई के बाद मलबे से जो भी सरिया और तांबा के अन्य सामान निकले उसकी लूट मची हुई है। लोग सामान निकाल निकाल कर ले जा रहे हैं। बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने हाईकोर्ट से स्टे लेने का दावा किया था। लेकिन,इसके बावजूद होटल को गिरा दिया गया। होटल पर बुलडोजर चलाने की कमान एसडीओ को सौंप गई थी। होटल का मलबा डंपर में भरकर ले जाया जा रहा है। लेकिन इन डंपरों पर युवक और किशोर चढ़ जाते हैं और सरिया और अन्य सामान निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और होमगार्ड को लगा दिया गया है। ताकि लोग सरिया और अन्य लोहे की चीजों की लूटपाट न कर सकें।
आगरा जेल में बंद है गैंगस्टर अनुपम दुबे
बताते हैं कि फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ के कसरट्टा के रहने वाले गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता डॉक्टर अनुपम दुबे इन दोनों आगरा जेल में बंद है। अनुपम के खिलाफ कब्रिस्तान की जमीन पर गुरु शरण नमक होटल बनाने का केस चल रहा था। डीएम ने इसकी सुनवाई की और पाया कि आरोप सही है। इसी के बाद इसे गिराया गया। जब होटल को गिराया जा रहा था तो बड़े पैमाने पर वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
अनुपम पर कई जिलों में दर्ज हैं 63 मुकदमे
बताते हैं कि अनुपम दुबे पर 63 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, डकैती, गैंगस्टर आदि की धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं। यह मुकदमे मैनपुरी, कानपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले में दर्ज हैं। बसपा नेता ने ठेकेदार हत्याकांड में 14 जुलाई साल 2021 में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर रासुका लगा दिया था। डीएम के आदेश पर अनुपम दुबे की 19 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!