Home > Lifestyle > रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आयोजित हुआ जागरूकता सप्ताह

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आयोजित हुआ जागरूकता सप्ताह


न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सप्ताह में एयरपोर्ट कर्मियों के अलावा यहां नियुक्त एजेंसियों के कर्मचारियों यात्रियों आदि को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। आयोजन के दौरान चंदाघासी ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों ने ग्रामसभा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया। यूनाइटेड राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन हुआ और विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह की अध्यक्षता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने की। प्रतियोगिता के मुख्य‌ अतिथि भारत सरकार के नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक अशोक लाकड़ा थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply