Home > Crime > कुंवर बस्ती में ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, ऑटो की किस्त का था टेंशन

कुंवर बस्ती में ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, ऑटो की किस्त का था टेंशन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती के रहने वाले ऑटो ड्राइवर जगत नारायण ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश सोमवार को फांसी से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जगत नारायण की मां ने बताया कि जगत नारायण ने किस्त पर आटो ली थी। 8000 रुपए की किस्त जाती थी। उसे टेंशन रहता था। सवारी ज्यादा नहीं मिलती थी। इससे आमदनी नहीं होती थी। दुर्गा पूजा के दिन उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। पर्स में 5000 रुपए था। मोबाइल जिसको मिला था उसने वापस कर दिया। लेकिन 5000 रुपए चोरी होने से वह टेंशन में आ गया था। इसी सब के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply