Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारेबाजी कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया सुपुर्द

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारेबाजी कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया सुपुर्द

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में सांप्रदायिक बवाल के बाद अब परसुडीह के मखदूमपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाल लिया। इस बीच नारेबाजी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इलाके के लोगों ने पकड़कर इन दोनों को पुलिस को सौंपा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि आधी रात के करीब बाइक पर दो युवक आए और नारेबाजी करते हुए निकल गए। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही थी। तभी रात के लगभग 1:30 बजे फिर बाइक सवार बदमाश पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इस बार लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- बारीडीह बाजार का रास्ता बंद कर रही टाटा स्टील, दुकानदारों के विरोध के बाद हुआ बवाल

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply