Home > Crime > कौशांबी: सराय अकिल के पूरे हजारी गांव में पहले तो खेत में पानी भरकर बर्बाद कर दी महिला की फसल, टोकने पर जमकर पीटा

कौशांबी: सराय अकिल के पूरे हजारी गांव में पहले तो खेत में पानी भरकर बर्बाद कर दी महिला की फसल, टोकने पर जमकर पीटा

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के पूरे हजारी गांव में एक दबंग ने एक महिला के बाजरे के खेत में जबरन पानी भर दिया। बाजरे की फसल बर्बाद हो गई। विरोध करने पर दबंग और उसके साथियों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला से मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सरायअकिल थाना क्षेत्र के पूरे हज़ारी गांव का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के पूरे हजारी गांव की रहने वाली सावित्री देवी खेती-किसानी करती है। उसने घर के बगल में अपने खेत मे बाजरा की खेती कर रखी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दबंग किस्म के मुन्नू ने जबरन खेत मे पानी भर दिया। इससे बाजरा की खड़ी फसल खेत में गिर गई। जब इस बात की शिकायत महिला ने मुन्नू से की तो उसने पहले तो कहा कि जाओ जो करना हो कर लो। लेकिन, फिर महिला के टोकने पर मुन्नू और उसके साथियों ने गाली दी। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो महिला को पीट दिया। यहां पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला से मार-पीट करते सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply