Home > Crime > जमशेदपुर : पारडीह में महिला ने अपने परिचित से बेटे पर कराया हमला, थाने में शिकायत

जमशेदपुर : पारडीह में महिला ने अपने परिचित से बेटे पर कराया हमला, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: पारडीह के कोयला बागान के रहने वाले विष्णु को बुधवार की रात एक व्यक्ति ने डंडे से मार कर घायल कर दिया है। विष्णु का सर फट गया है। विष्णु रोता बिलखता खून से लथपथ हालत में आजाद नगर थाना पहुंचा। मामले की शिकायत दर्ज कराई। विष्णु ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दूसरे किस्म की है। वह रात में बाहर घूमा करती है। विष्णु ने बताया कि उसकी मां बाहर जा रही थी तो उसने अपनी मां को मना किया। घर में रहने को कहा। इसके बाद उसकी मां अपने एक परिचित को बुला कर लाई। उसके परिचित ने लाठी डंडे से मार कर विष्णु को घायल कर दिया। विष्णु मूल रूप से चांडिल का रहने वाला है। लेकिन पारडीह के केला बागान में किराए पर रहता है और यहीं मेहनत मजदूरी करता है। विष्णु ने पुलिस को बताया कि हमलावर दारू के नशे में था। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायल विष्णु।
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply