Home > Lifestyle > Ranchi: सूक्ष्म सिंचाई में पिछड़ा आकांक्षी जिला रांची, संयुक्त सचिव हिमानी पांडेय ने दी सुधार की हिदायत

Ranchi: सूक्ष्म सिंचाई में पिछड़ा आकांक्षी जिला रांची, संयुक्त सचिव हिमानी पांडेय ने दी सुधार की हिदायत

सर्कुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में हुई आकांक्षी जिला रांची की समीक्षा

रांची: राजधानी के सर्कुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को संयुक्त सचिव उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आकांक्षी जिला रांची की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि सूक्ष्म सिंचाई के मामले में रांची पिछड़ गया है। इस पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया गया कि वह स्थिति को सुधारें। रांची में सूक्ष्म सिंचाई का प्रतिशत 2.97 है। संयुक्त सचिव हिमानी पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे कम से कम राष्ट्रीय स्तर 18.1 प्रतिशत पर लाएं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं जल संरक्षण के तहत नीति आयोग के मानकों का ख्याल रखते हुए सूक्ष्म सिंचाई का प्रतिशत सुधारना जरूरी है। संयुक्त सचिव ने टीकाकरण कर्मी की संख्या भी बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मोटे अनाज की खेती पर ज्यादा जोर दिया जाए। क्योंकि, इसे कम पानी की जरूरत होती है। संयुक्त सचिव ने कहा की आकांक्षी जिले के तौर पर रांची का बेहतर प्रदर्शन है। फिर भी कई जगह सुधार की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उचित क्रियान्वयन ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि जिन छात्राओं को डिजिटल सामग्री और टैबलेट उपलब्ध कराया गया है, उनकी निगरानी करें और देखें कि वह इसका उपयोग करते हैं या नहीं।

You may also like
झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
परिमल नथवानी का नामांकन वैध, कांग्रेस की तमाम आपत्तियां खारिज; दूसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक

Leave a Reply