Home > Sports > अर्जेंटीना ने फीफा विश्वकप जीतकर खत्म किया यूरोप का 16 साल का दबदबा

अर्जेंटीना ने फीफा विश्वकप जीतकर खत्म किया यूरोप का 16 साल का दबदबा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, कतर : अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बन गई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चा का बाजार गर्म था कि इस बार यूरोप का दबदबा खत्म होगा या नहीं। लोग फ्रांस को विजेता मान रहे थे। लेकिन अर्जेंटीना ने बाजी पलट दी।

साल 2002 में आखिरी बार गैर यूरोपीय देश ब्राजील विश्व चैंपियन बना था और 2006 तक विश्व चैंपियन रहा था। साल 2006 से लेकर 2022 तक यूरोपीय देश की फीफा विश्व कप का चैंपियन बनता रहा था।

इस बार ब्राज़ील और अर्जेंटीना के सामने यूरोपीय दबदबा खत्म करने की चुनौती थी। ब्राज़ील की टीम क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई थी। लेकिन अर्जेंटीना खड़ा था। अर्जेंटीना के खिलाड़ी मेसी ने अर्जेंटीना की इस उम्मीद को टूटने नहीं दिया और अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बना कर ही दम लिया।

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद विश्व कप जीता है। उसने पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया। अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया है। इसके पहले अर्जेंटीना 1978 और 1986 का विश्व कप जीत चुकी है। फाइनल मैच में 90 वें मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की गोल पर बराबरी से थीं। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।

यह भी पढें – बंगाल में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बीच तनातनी सीबीआई व सीआईडी तक पहुंची, दोनों संस्थाओं के बीच खिंची तलवार, जानें क्या है मामला

वहां लियोनेल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। लेकिन फ्रांस के किलियन ने 117 वें मिनट में गोल दागकर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने यह फाइनल मैच जीत लिया है।

You may also like
Tata Steel Bulldozer Action in Kadma: कदमा की लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील का बुलडोजर, अल्टीमेटम के बाद शुरू हुई कार्रवाई
Jamshedpur Advocate News : अधिवक्ता भगवान दास के निधन पर जमशेदपुर जिला बार संघ शोकाकुल, शुक्रवार को वकील न्यायिक कार्य से रहेंगे अलग
Jamshedpur Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान से बिगड़ा जमशेदपुर का मौसम, शुक्रवार को कक्षा 5 की क्लासेज बंद
Jamshedpur Samvad 2026 : जमशेदपुर में जुटीं 165 जनजातियां, संवाद 2026 में दिखी देश की जनजातीय विरासत की झलक