Home > Crime > जमशेदपुर : आजाद नगर के बागान एरिया में एक रेजा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या+ वीडियो

जमशेदपुर : आजाद नगर के बागान एरिया में एक रेजा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या+ वीडियो

2 दिन पहले प्रेमी के साथ फोन पर हुआ था झगड़ा
न्यूज़ रिपोर्टर यूपी, जमशेदपुर :
आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागान एरिया में शुक्रवार की रात लक्ष्य अपार्टमेंट के पीछे किराए पर रहने वाली एक महिला सुमित्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित्रा की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। यह महिला सिविल में रेजा का काम करती थी। घटना की जानकारी मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने घर को अंदर से बंद कर फांसी लगाई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव फंदे से उतारकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस स्थित शीत गृह में रखवा दिया गया है।
बड़ा बाजार की रहने वाली है महिला
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने घर के ही पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाई है। महिला बागान एरिया में किराए पर रहती थी। वह बड़ा बाजार की रहने वाली है।

घटना के बारे में बता रहे आजाद नगर थाना के दरोगा

मानसिक रूप से विक्षिप्त है पति
सुमित्रा के साथ ही रेजा का काम करने वाली उसकी सहेली ने बताया की महिला का पहला पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सुमित्रा की इधर बीच राजमिस्त्री अजय महतो से दोस्ती हो गई थी। महिला बागान एरिया में किराए पर रह कर काम करती थी।
राजमिस्त्री है अजय
अजय राज मिस्त्री भी इसी के साथ काम करता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हुआ। बताते हैं कि 3 दिन पहले अजय महतो ने महिला को फोन किया था। अजय अभी बड़ा बाजार में ही रहता है। वह उसे बड़ा बाजार बुला रहा था। दोनों में झगड़ा हुआ। बताते हैं कि झगड़े के बाद महिला टेंशन में थी और इसी के चलते उसने फांसी लगा ली है। महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply